पूरनपुर। नगर के डायमंड हॉकी क्लब के खिलाड़ियों ने नैनीताल जिमखाना और जिला क्रीड़ा संघ की ओर से नैनीताल में कराई जा रही 100 वीं अखिल भारतीय ट्रेडर्स हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे मैच में रानीखेत को 4-0 से हराकर अगले राउंड में प्रवेश किया। क्लब के अध्यक्ष महेश आजाद ने बताया कि प्रतियोगिता का पहला मैच टीम ने इंदौर से शूटआउट में दो दिन पहले जीता था। उन्होंने बताया कि इस ऑल इंडिया हॉकी प्रतियोगिता में देश भर से लगभग 49 टीमें प्रतिभाग कर रहीं हैं। क्लब की टीम के लगातार दूसरा मैच जीतने पर खिलाड़ियों में हर्ष है। संवाद