फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गन्ने के अभाव में बंद हुई पूरनपुर चीनी मिल

Tue, 06 Feb 2024 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर चीनी मिल । फाइल फोटो
विज्ञापन
पूरनपुर। गन्ने के अभाव में पूरनपुर चीनी मिल रविवार रात करीब 12 बजे बंद हो गई। मिल चलाने के लिए प्रबंधन ने गन्ना मंगाना शुरू किया, लेकिन सोमवार शाम चार बजे तक सिर्फ तीन हजार क्विंटल ही गन्ना मिल सका। इससे मिल नहीं चल सकी। देर रात तक पर्याप्त गन्ना मिलने पर अधिकारी मिल चालू होने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन


दो दिन बारिश से खेतों में पानी भर जाने से गन्ने की छिलाई रुक गई है। इससे मिल को गन्ने की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। गन्ना न आने पर मिल को दो दिन पूरी क्षमता से नहीं चलाया गया, लेकिन रविवार रात 12 बजे गन्ना खत्म हो जाने पर मिल को बंद करना पड़ा। जिला गन्ना अधिकारी खुशीराम ने रविवार शाम पर्याप्त गन्ना न होने पर मिल अफसरों को किसानों से संपर्क कर गन्ना मंगवाने के निर्देश दिए। रविवार शाम से ही किसानों से मोबाइल पर संपर्क कर गन्ना भेजने के लिए कहा गया।
इसके बावजूद सोमवार शाम चार बजे तक सिर्फ तीन हजार क्विंटल ही गन्ना मिल सका, जो मिल चलाने के लिए पर्याप्त नहीं था। लिहाजा सोमवार शाम तक मिल चालू नहीं हो सकी। गन्ने के लिए पूरे दिन मिल कर्मी और अफसर किसानों से संपर्क करते रहे। देर शाम तक पर्याप्त गन्ना मिलने पर अफसर मिल चलने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन


लौटाए किसानों ने क्रशरों पर बेच दिया गन्ना
अर्ली प्रजाति के गन्ने की पर्ची पर सामान्य प्रजाति और सामान्य प्रजाति की पर्ची पर रिजेक्ट प्रजाति का गन्ना लेकर पहुंचे किसानों के करीब 46 वाहन एक दिन पहले ही चीनी मिल गेट से लौटा दिए गए थे। इस पर किसानों ने हंगामा किया। उन्होंने खरीद केंद्र से ट्राले में आए गन्ने का सैंपल लेकर उसकी लैब में जांच भी कराई। इसमें खरीद केंद्र से आया गन्ना ठीक नहीं पाया गया। इसके बाद लौटाए गए किसानों ने अपना गन्ना क्रशरों पर बेच दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें