फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धान खरीद का किया जाए प्रचार प्रसार

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिला खाद्य विपणन अधिकारी विजय कुमार ने सचिव कृषि उत्पादन समिति पीलीभीत, बीसलपुर, पूरनपुर को निर्देशित किया कि धान खरीद को लेकर प्रचार प्रसार शुरू किया जाए। इसके लिए मण्डी यार्डों में फ्लैक्सी बैनर आदि लगवाएं। बताया कि खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में मूल्य समर्थन योजना के तहत किसानों का पंजीकरण अनिवार्य है। धान खरीद के लिए कृषकों का पंजीयन खाद्य एवं रसद विभाग की वेबसाइट पर जन सुविधा केंद्र से किया जा सकता है। इस बार धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2300 रुपये प्रति क्विंटल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें