पूरनपुर। एसडीओ कार्यालय परिसर में गलत ढंग से संचालित जन सेवा केंद्र (सीएससी) को परिसर से हटवा दिया गया।
उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा करने के लिए तीन सीएससी को स्वीकृति दी गई है। इसमें से एक सीएससी संचालक ने एसडीओ कार्यालय परिसर में ही कक्ष पर कब्जा कर दो दिन पहले उपभोक्ताओं के बिजली बिल जमा करना शुरू कर दिया। एसडीओ मोहित गुप्ता ने बताया कि एक उच्च अधिकारी के मौखिक आदेश पर परिसर में सीएससी संचालन को कह दिया गया था। मगर संचालित होते ही कई लोगों ने इसकी शिकायत की। उन्होंने बताया कि नियमानुसार कार्यालय से सौ मीटर की दूरी पर ही सीएससी संचालित हो सकती है। इसको लेकर परिसर में खुले सेंटर को बंद करा दिया गया। साथ ही संचालक को परिसर से सौ मीटर दूर सीएससी संचालन की हिदायत दी गई है। संवाद