फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 75 लाख से संवारा जाएगा पीलीभीत टाइगर रिजर्व, चूका बीच पर और खूबसूरत होंगी हटें

Sat, 12 Oct 2024 04:09 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। महोफ रेंज के कोर जोन में प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच है। इस पर्यटन सत्र में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए थारू हटों को और खूबसूरत बनाया जाएगा। सफारी मार्ग की मरम्मत भी होगी। 
विज्ञापन
पीलीभीत टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। आगामी सत्र में सैलानियों को आकर्षित करने के लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व (पीटीआर) के अंतर्गत पर्यटन स्थलों को संवारा जाएगा। इसके लिए पीटीआर प्रशासन की ओर से 75 लाख रुपये की कार्ययोजना तैयार कर प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। जिसके तहत हटों के अलावा मार्गों का भी कायाकल्प कराया जाएगा।
विज्ञापन

बाघों की बेहतर मौजूदगी वाले पीलीभीत टाइगर रिजर्व का आगामी पर्यटन सत्र 15 नवंबर से शुरू हो रहा है। महोफ रेंज के कोर जोन में प्रमुख पर्यटन स्थल चूका बीच है। यहां शारदा डैम के किनारे बने ट्री, थारू और बैंबो हट सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। इसके अलावा बाइफरकेशन, सायफन और सप्तसरोवर का नजारा भी सैलानियों को काफी पसंद आता है।
छह माह तक चलने वाले सत्र के दौरान जनपद के अलावा दूरदराज राज्यों से भी सैलानियों की आमद होती है। इधर विदेशी सैलानियों की संख्या भी लगातार बढी है। पर्यटन स्थलों की खूबसूरती और बाघों के अधिक दीदार के चलते पर्यटन क्षेत्र में पीटीआर ने देश के अलावा विदेशों में भी सुर्खियां बटोरी हैं। जिसका परिणाम भी सामने आए हैं। पिछले सत्र में सैलानियों की संख्या ने पुराने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे।
विज्ञापन

अब बारिश समाप्त होते ही अफसरों ने पर्यटन स्थलों के कायाकल्प पर जोर देना शुरू कर दिया है। सैलानियों के आकर्षण के लिए पर्यटन से जुड़े स्थलों को नया रूप देने के लिए कार्ययोजना बनाई गई है। करीब 75 लाख रुपये की लागत का प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। मंजूरी मिलने के बाद कार्य शुरू करने की बात कही जा रही है।

और खूबसूरत होंगी हटें, सफारी मार्गों की भी कराई जाएगी मरम्मत
पीटीआर प्रशासन की कार्ययोजना में 18 बिंदुओं को शामिल किया गया है। इसमें चूका बीच की हटों की मरम्मत, रंगाई-पुताई के अलावा अन्य कार्य शामिल हैं। इसके अलावा सैलानियों की सुविधा के जंगल सफारी के मार्गों को भी बेहतर कराया जाएगा। इसके अलावा गेस्ट हाउस की सुविधाओं को बढ़ाया जाएगी।

यह कराए जाएंगे कार्य
कार्ययोजना में बराही और चूका बैरियर पर दो लोहे के नए गेटों का निर्माण, चूका बीच की वॉटर हट के क्षतिग्रस्त संपर्क मार्ग की मरम्मत के अलावा सभी हटों की रंगाई-पुताई, महोफ के सिग्नेचर गेट की रंगाई-पुताई, क्षतिग्रस्त पुलियों की मरम्मत, महोफ रेंज में जंगल सफारी के चिह्नित मार्गों पर दो नई पुलियों का निर्माण आदि कार्य शामिल किए गए हैं।


पर्यटन क्षेत्र के कायाकल्प के लिए 75 लाख रुपये की कार्ययोजना बनाकर मुख्यालय भेजी गई है। 18 बिंदुओं पर कार्य कराए जाएंगे। जल्द ही कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन

- मनीष सिंह, डीएफओ, पीटीआर

मुस्तफाबाद गेस्ट हाउस पर बना सेल्फी प्वाइंट। संवाद

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें