फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हिन्दुओं पर अत्याचारों के विरोध में प्रदर्शन जारी

विज्ञापन
बीसलपुर तहसील में एसडीएम को ज्ञापन देने पहुंचे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में तहसील परिसर में नारेबाजी की और एसडीएम महिपाल सिंह को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


हिंदू महासभा के कार्यकर्ता मंगलवार को दोपहर तहसील परिसर में जमा हुए और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में नारेबाजी की। आधा घंंटे तक प्रदर्शन करने के बाद कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं के उत्पीड़न को रुकवाने, उनके लिए खाद्य सामग्री भिजवाने, इच्छुक हिंदुओं को भारत बुलाने और हिंदुओं की अधिक से अधिक मदद करने की मांग की। इस मौके पर नरेश शर्मा, सुनील अवस्थी, अवनीश रतन, प्रयास मिश्रा, सुमित कुमार, अवधेश कुमार, नितिन कुमार, पकंज गुप्ता, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें