गांव बरसिया के उपभोक्ताओं ने अघोषित कटौती को लेकर बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन किया।
गांव बरसिया के तमाम उपभोक्ता सोमवार को प्राथमिक विद्यालय के पास एकत्र हुए और बिजली विभाग के विरोध में प्रदर्शन, नारेबाजी करने लगे। उपभोक्ताओं का आरोप था कि विभागीय अधिकारियों की अनदेखी के चलते इस क्षेत्र में काफी समय से अघोषित कटौती चल रही है। करीब आधा घंटे तक उपभोक्ताओं का प्रदर्शन चलता रहा। लोगों ने यह भी कहा कि यदि एक सप्ताह के भीतर समस्या का समाधान हीं हुआ तो तहसील परिसर में बिजली विभाग के विरोध में बेमियादी धरना देंगे। इस दौरान अजय पाल, मुन्नालाल, ब्रजनंदन, सोनपाल, राजवीर, रामवीर, मुकेश, धर्मेंद्र, ओमप्रकाश, जितेंद्र, सुंदरलाल, छेदालाल, सोनपाल, पृथ्वीराज, विश्वपाल, बाबूराम, रामसरन, रामासरे, हरीओम, बबलू और तौलेराम आदि मौजूद रहे।
----