उप्र राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष हशमुद्दीन खां की अध्यक्षता में जिले भर के राज्य कर्मचारी प्रांतीय आह्वान पर बुधवार को नेहरू पार्क में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अध्यक्ष ने कहा कि आंदोलन के प्रथम चरण के तहत धरना दिया गया जा रहा है। इसके बाद 26 फरवरी को मंडल स्तर पर चेतावनी दिवस और 11 मार्च को लखनऊ में एक दिवसीय धरना होगा। कर्मचारियों ने अपने विभिन्न संवर्ग के कर्मचारियों को भत्ता, पदनाम व वेतन विसंगतियों को दूर करने की मांग की साथ ही एसीपी में प्रोन्नत वेतनमान, कर एवं निबंधन विभाग के लिपिक संवर्ग में पदोन्नति कोटा बढ़ानेे, रोजगार सेवकों को राज्यकर्मचारी का दर्जा देने, आईसीडीएस में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को नियमित करने, सींचपाल, सींच पर्यवेक्षक व नलकूप चालकों को समान कार्य समान वेतन व पेंशन व्यवस्था लागू करने की मांग की। कर्मचारियों ने धरना स्थल पर पहुंचे न्यायिक तहसीलदार अरूणमणि त्रिपाठी को 17 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर अध्यक्ष के अलावा मंत्री अजय सक्सेना, संजय सक्सेना, अजय कुमार सिंह, आदेश वर्मा, अवनीश दीक्षित, रवींद्र सिंह गंगवार, आभाष यादव, मोहम्मद अतहर मलिक, बाबूराम गंगवार, इंद्रपाल गंगवार, मोहम्मद हसन, अरविंद कुमार गंगवार, हरीश भारती, अनोखे लाल, हरपाल सिंह, रामप्रसाद वर्मा सहित कई लोग थे।