पीलीभीत। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। छतरी चौराहा स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह चब्बा की अगुवाई में बाइक को रिक्शे पर लादकर विरोध जताया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि डीजल-पेट्रोल के दाम लगातार बढ़ाकर भाजपा सरकार ने आम नागरिकों की कमर तोड़ दी है। सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह से विफल साबित हो चुकी है। एक दिन पूर्व पूरनपुर में कांग्रेसियों ने कार को धक्का लगाकर विरोध जताया था। संवाद