फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पुलिया की एप्रोच न बनाने के विरोध में किया प्रदर्शन

विज्ञापन
पुलिया के एप्रोच ना वनाए जाने से लोगों ने प्रदर्शन कर जताई नाराजगी
विज्ञापन
घुंघचाई। पुलिया के एप्रोच का निर्माण नहीं कराने के विरोध में ग्रामीणों ने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन


गांव सिमरिया ताल्लुका अजीतपुर बिल्हा से हरिपुर जाने वाले मार्ग पर पुलिया का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया का एप्रोच मार्ग नहीं बनाया जा रहा। इसके अभाव में आवागमन की दिक्कतें रहेंगी। इस पुलिया से सिमरिया, चंदोखा, गोपालपुर, अजीतपुर बिल्हा, गरीबपुर, घनश्यामपुर सहित कई गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। पुलिया की एप्रोच न बनाए जाने से लोग इधर उधर के रास्ते से होकर गुजरते है। एप्रोच न बनाए जाने के विरोध में मंगलवार को ग्रामीणों ने पुलिया स्थल पर एकत्र होकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के दोनों ओर एप्रोच मार्ग बनाया जाना आवश्यक है। इसके बगैर पुलिया का उपयोग नहीं हो पाएगा। प्रदर्शन करने वालों में लालाराम, मुकेश, राजू, छोटे लाल, ब्रजलाल, द्वारिका प्रसाद, रामजी, आकाश सहित अन्य लोग शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें