फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: हरीश हत्याकांड का खुलासा न होने के विरोध में किया धरना प्रदर्शन

Tue, 12 Sep 2023 12:49 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
बीसलपुर में हरीश हत्याकांड को लेकर पुलिस के विराध में धरना प्रदर्शन करते लोग । संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। क्रांतिकारी विचार मंच के प्रदेश संरक्षक देव स्वरूप पटेल ने हरीश हत्याकांड का खुलासा न होने पर सोमवार को कार्यकर्ताओं के साथ मोहल्ला दुर्गाप्रसाद में धरना-प्रदर्शन किया। कहा, अगर 19 सितंबर तक पर्दाफाश न हुआ तो 30 सितंबर को सीओ दफ्तर पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

देवस्वरूप पटेल ने कहा कि हरीश हत्याकांड को लेकर पुलिस शुरू से ही लापरवाही बरत रही है। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर सकी है। धरना स्थल पर निर्णय लिया गया कि यदि 19 सितंबर तक हत्याकांड का पर्दाफाश नहीं हुआ तो 30 सितंबर को पुलिस क्षेत्राधिकारी कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान सत्यप्रभा, कुनाल, रोहन, आशुतोष, अशुंल प्रमोद, कौशल, अमर सिंह, सुनील, राजेश, पंकज, धर्मेंद्र, भानु, अजय, आकाश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें