फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक स्थल में लाउड स्पीकर बजाने का विरोध

Wed, 31 May 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 धार्मिक स्थल में लाउड स्पीकर बजाने को लेकर मुढ़िया गांव में विवाद की स्थिति बन गई। एक पक्ष के लोगों ने इसे नई परंपरा बताते हुए विरोध शुरू कर दिया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने गांव पहुंचकर दोनों पक्षों को सुना। निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की है। क्षेत्र के ग्राम मुढ़िया में स्थित एक धार्मिक स्थल में लाउड स्पीकर बजाए जाने पर एक पक्ष के लोगों ने इसका विरोध कर दिया। इसे नई परंपरा बताते हुए शिकायत पुलिस से की गई। आरोप लगाया गया कि पिछले एक सप्ताह से लाउड स्पीकर लगाकर उसका प्रयोग किया जाने लगा है। जबकि दूसरे पक्ष ने लाउड स्पीकर पहले से लगा होने की बात कही। दोनों ओर से लोग जमा होना शुरू हो गए। मामला दो पक्षों से जुड़ा होने के कारण पुलिस मौके पर पहुंची और जानकारी जुटाई। एसओ रूम सिंह वघेल ने बताया कि तनाव की कोई स्थिति नहीं है। माहौल पूरी तरह से शांत है। मौके पर दोनों पक्षों को सुनकर निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें