फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न का विरोध : चौथे दिन भी सपरिवार कमरे में बंद रहा कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। उत्पीड़न के विरोध में गन्ना विभाग का कर्मचारी सोमवार को चौथे दिन भी घर के कमरे में सपरिवार बंद रहा। जिला गन्नाधिकारी के मंगलवार को अजीत सिंह के घर आने की उम्मीद है।
विज्ञापन



मोहल्ला ग्यासपुर निवासी अजीत सिंह ने गन्ना विभाग के अधिकारियों पर उनका उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसके विरोध में वह शुक्रवार से अपने घर के कमरे में सपरिवार बंद है।
सोमवार को जिला गन्नाधिकारी डॉ. खुशीराम भार्गव के आने की उम्मीद थी। बारह वफात का अवकाश होने के कारण वह नहीं आ पाए। सहकारी गन्ना विकास समिति के सचिव राजेश कुमार ने बताया कि जिला गन्नाधिकारी के मंगलवार को आने की उम्मीद है। अनुमान है कि जिला गन्नाधिकारी से वार्ता होने के बाद अजीत सिंह कमरे से बाहर निकल आएंगे। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि अजीत सिंह के घर के बाहर पुलिस तैनात है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें