फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: रिपोर्ट दर्ज किए जाने का विरोध, भाकियू का प्रदर्शन

विज्ञापन
मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते भाकियू कार्यकर्ता । स्रोत - प्रदर्शनकारी
विज्ञापन
पूरनपुर (पीलीभीत)। रेलवे के अंडरपास में जलभराव के विरोध में दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रोककर प्रदर्शन करने पर रिपोर्ट दर्ज होने के विरोध में भाकियू कार्यकर्ताओं ने बरेली में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन एडीआरएम को सौंपा। ज्ञापन में दर्ज रिपोर्ट को वापस कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

दुधियाखुर्द स्टेशन के समीप अंडरपास में जलभराव के विरोध में क्षेत्र के लोगों ने 16 दिसंबर को दुधियाखुर्द रेलवे स्टेशन पर लखनऊ से शाहगढ़ आ रही ट्रेन 05086 रोककर प्रदर्शन किया था।
जलभराव से शीघ्र निजात के जीआरपी के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त कर दिया गया था। इस मामले में आरपीएफ ने रिपोर्ट दर्ज कर नोटिस भेजकर कई लोगों को तलब किया। इसके विरोध में बृहस्पतिवार को भाकियू (अराजनीतिक) ने मंडल अध्यक्ष चौधरी अरुण सिंह राठी के नेतृत्व में बरेली में मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने डीआरएम को संबोधित ज्ञापन एडीआरएम को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि समस्या को लेकर 13 अक्तूबर को मंडल रेल प्रबंधक को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के सौंपा गया था, लेकिन समस्या का समाधान नहीं कराया गया। अंडरपास में लगातार जलभराव से क्षेत्र के कई गांव के किसानों को आवागमन में भारी असुविधा हो रही है।
अब समस्या का समाधान न होने पर प्रदर्शन करने वाले कई निर्दोष किसानों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। ज्ञापन में दर्ज रिपोर्ट को वापस कराने की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें