फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और सम्मान की लड़ाई में अंत तक साथ देने का वादा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। भाजपा सांसद वरुण गांधी अभी तक किसानों, युवाओं, बैंककर्मियों और बेरोजगारों के मुद्दों पर मुखर रहे हैं। अपनी ही सरकार को घेरते हुए उन्होंने किसान आंदोलन के समर्थन में कई ट्वीट किए। अब वह संविदाकर्मियों के दर्द के साथ खड़े हो गए हैं। उन्होंने रविवार को पीलीभीत में संविदाकर्मियों का दर्द साझा किया। दो घंटे उनके बीच में रहे। उनके साथ जमीन पर बैठे। उनकी बातों को सुना और इसके बाद उनकी सेवाओं को नियमित करने पर जोर दिया। इसके लिए आवाज मंच से उठाई। सांसद में भी बात उठाने का भरोसा दिया। अब सोमवार सुबह उन्होंने ट्वीट किया है जिसमें कहा है कि वह मनरेगा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी, आशा बहुओं और शिक्षामित्रों समेत तमाम संविदाकर्मियों की वेदना को समझ चुके हैं। संविदा कर्मी भी दूसरे सरकारी कर्मचारियों की तरह समान मानदेय के साथ समान सम्मान के भी हकदार हैं। नियमितीकरण और सम्मान की इस लड़ाई में मैं इनके साथ अंत तक खड़ा रहूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें