पूरनपुर में प्राण प्रतिष्ठा का अयोध्या से सजीव प्रसारण दिखाने के लिए नगर पालिका की ओर से रामलीला मैदान में बड़ी स्क्रीन लगाई गई। इस दौरान रामलीला मैदान में लोगों की खासी भीड़ रही। रामलीला मेला मैदान में मंच पर राम मंदिर का मॉडल बनाया गया था। भगवान श्रीराम की 10 फुट ऊंची प्रतिमा लगाई गई। सोमवार सुबह गणेश पूजन के बाद यज्ञ हुआ। विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन शैलेंद्र गुप्ता, पूर्व मंत्री डॉ. विनोद तिवारी आदि ने आहुतियां दीं। मंच पर श्रीराम, लक्ष्मण, सीता की झांकी सजाई गईं। अंत में प्रसाद में लड्डू, खीर का वितरण किया गया। रामलीला मैदान में राधा माधव संकीर्तन मंडल की ओर से खिचड़ी का सामूहिक भोज कराया गया। शाम को सैकड़ों दीप जलाए गए। जमकर आतिशबाजी की गई।
न्यूरिया में भी शोभायात्रा से राममय हुआ वातावरण
न्यूरिया के मोहल्ला ठाकुरद्वारा स्थित राधा माधव कृष्ण मंदिर से धूमधाम से शोभायात्रा निकाली गई। नगर के मुख्य चौराहे से होते हुए मोहल्ला यार खां स्टेशन मार्ग, थाना रोड, नई बस्ती से होकर वापस श्री राधा माधव कृष्ण मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। इस दौरान बजरंग अग्रवाल, राकेश गुप्ता, अखिलेश गुप्ता, राजीव गुप्ता, शिवचरण शर्मा, मुन्नालाल, राजेंद्र गुप्ता, आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। इसके अलावा न्यूरिया क्षेत्र की राजा बंगाली कॉलोनी में भी आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान चंद्रशेखर मिस्त्री, राम वैरागी, भागीरथ हलदार, गोविंद मंडल, उपनंद मिस्त्री, सिद्धि सिद्धार्थ, असीम समझदार आदि शामिल थे।
बिलसंडा में यज्ञ के बाद निकाली गई शोभायात्रा
बिलसंडा के आर्य समाज मंदिर में सुबह यज्ञाचार्य केके मिश्र ने यज्ञ कराया। करेली थाने में इंस्पेक्टर जगदीप सिंह मलिक ने सुंदरकांड का पाठ और यज्ञ कराया। ईंटगांव में भगवान राम की शोभायात्रा निकाली गई। नगर में भी झांकियां निकाली गईं। व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के अलावा विधायक विवेक वर्मा इसमें शामिल हुए। आर्य समाज मंदिर पर एलईडी पर प्राणप्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण दिखाया गया। शाम को दीपोत्सव मनाया गया।
नगर पंचायत न्यूरिया मे निकाली गई शोभायात्रा में शामिल लोग ।
जगह-जगह बांटा गया प्रसाद
युवाओं ने निकाली रैली