पीलीभीत। भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव पर श्रद्धालुओं ने धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। ज्योति विसर्जन समारोह और आरती हुई। भंडारा भी हुआ।
शोभायात्रा सिंधी धर्मशाला से शुरू होकर स्टेशन मार्ग से छिपियान मस्जिद होकर रंगीलाल चौराहा पहुंची। यहां से पुरानी तहसील मार्ग से ड्रमंड गंज चौराहा होकर कोतवाली मार्ग से ब्रह्मचारी घाट पहुंची। देर शाम ज्योति विसर्जन कार्यक्रम हुआ। शोभायात्रा में देवी-देवताओं की झांकियां भी शामिल रहीं। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किया। संवाद