फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मतदाता सूची पुनरीक्षण में दावे-आपत्तियों की प्रक्रिया पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची में दावे-आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया शुक्रवार को समाप्त हो गई।
विज्ञापन

पिछले वर्ष 4 नवंबर से 26 दिसंबर के बीच चली एसआईआर प्रक्रिया में करीब 1,99,772 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए थे। इसके बाद नो-मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के तहत कुल 2,40,022 नोटिस जारी किए गए। इनमें से 2,04,903 मामलों की सुनवाई पूरी हो चुकी है, जबकि 35,119 मामले शेष हैं। जिले में अब तक 85.37 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। 127 सदर और 130 बीसलपुर विधानसभा में 100 प्रतिशत सुनवाई पूरी हो गई है, जबकि बरखेड़ा और पूरनपुर में प्रगति कम रहने पर डीएम ने नाराजगी जताई है। अब प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई 27 मार्च तक की जाएगी। इसके बाद 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें