फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रमाणपत्र न मिलने से माध्यमिक स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया बाधित

Wed, 28 Jun 2023 12:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। माध्यमिक स्कूलों में कक्षा नौ और 11 में प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हुए दो महीने से ज्यादा हो गए हैं, लेकिन अब तक इसमें तेजी नहीं आ पा रही है। इसकी वजह स्कूल बंद होने से विद्यार्थियों को टीसी समेत अन्य प्रमाणपत्र न मिलना है। इसकी वजह से यूपी बोर्ड ने भी विद्यार्थियों के पंजीकरण की प्रक्रिया रोक रखी है।
विज्ञापन

जिले में कुल 170 माध्यमिक विद्यालय हैं। इनमें कहने को तो अप्रैल से ही प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, लेकिन अब तक किसी भी विद्यालय में एक भी प्रवेश कक्षा नौ और 11 में नहीं हो पाया। दरअसल, सभी विद्यालयों में ग्रीष्मकालीन अवकाश चल रहा है। माध्यमिक विद्यालयों में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को टीसी समेत अन्य प्रपत्रों की जरूरत है, जो उन्हें नहीं मिल पा रहे हैं, जबकि इन दस्तावेजों के बगैर किसी भी विद्यालय में दाखिला नहीं हो सकता है।
विद्यालय जब 20 मई को बंद हुए थे तब तक 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने वाले छात्र-छात्राओं के अंकपत्र भी नहीं आए थे। यूपी बोर्ड ने अप्रैल से प्रवेश की प्रक्रिया तो शुरू कर दी थी, लेकिन पंजीकरण की प्रक्रिया अब तक शुुरू नहीं की है। डीआईओएस गिरिजेश कुमार ने बताया कि सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया गया है कि वे छात्र-छात्राओं को जल्द प्रपत्र मुहैया कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें