फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रिया ने पीसीएस (जे) परीक्षा में सफलता प्राप्त कर किया जिले का नाम रोशन

Wed, 30 Aug 2023 11:18 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
प्रिया मिश्रा ।
विज्ञापन
पीलीभीत। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की उप्र न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2022 के बुधवार को घोषित परिणाम में प्रिया मिश्रा ने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की है। उनके पिता मनोज मिश्र मूल रूप से पूरनपुर के मोहल्ला बमनपुरी निवासी हैं। वह वर्तमान में जिला सहायक शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) के पद पर जनपद न्यायालय में कार्यरत हैं।
विज्ञापन

प्रिया ने 10वीं और 12वीं की परीक्षा शहर के सेंट एलायसिस काॅलेज से पास की। बीए-एलएलबी बरेली के क्लासिक कालेज से उत्तीर्ण की। एलएलएम इसी वर्ष रुहेलखंड विश्वविद्यालय कैंपस से उत्तीर्ण किया। प्रिया ने प्रथम प्रयास के यूपीपीसीएस (जे) परीक्षा में सफलता पाने से परिवार में हर्ष का माहौल है। घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा है।

जिला संयुक्त बार एसोसिएशन के अध्यक्ष धीरेंद्र मिश्र व सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक पांडेय, वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी. पांडेय, सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष आलोक नगाइच, स्नेहलता तिवारी, मोहम्मद अनवार अहमद खां, आनंद मिश्रा, विवेक अवस्थी, मोहन गिरि, अशोक कुमार बाजपेई, हेमंत मिश्र, जिला शासकीय अधिवक्ता (फौजदारी) महेंद्र पाल गंगवार, डीजीसी (सिविल) हर्षवर्धन पांडेय आदि ने प्रिया को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें