फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: निजी बिजली मैकेनिक की करंट लगने से मौत

विज्ञापन
मृतक संजीव का फाइल फोटो।
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला सराय के एक घर में बिजली की फिटिंग करते समय रविवार को एक निजी बिजली मैकेनिक की मौत हो गई है।
विज्ञापन



मोहल्ला ग्यासपुर की महेंद्र नगर कॉलोनी निवासी अर्चना सक्सेना ने बताया कि उनके पति संजीव सक्सेना (50) पुत्र हरीश चंद्र सक्सेना निजी बिजली मैकेनिक हैं। रविवार दोपहर वह मोहल्ला सराय के एक घर में बिजली की फिटिंग कर रहे थे। उसी समय उनके करंट लग गया। करंट लगने से वह गंभीर रूप से झुलसकर बेहोश हो गए। मकान मालिक की सूचना पर घर वाले तत्काल मौके पर पहुंचे। घरवाले संजीव को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

घरवालों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अशोकपाल ने बताया कि इस संबंध में मकान मालिक से भी पूछताछ की जाएगी। हादसा होने के बाद मकान मालिक घर में ताला डालकर भाग गया है। उसने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया है। उधर, मृतक के परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें