फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रधान पर धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरीपुर ताल्लुके चांदपुर के गांव खांडेपुर में नाली खोदवाने के विरोध पर प्रधान पर गाली-गलौज कर धमकाने का आरोप गांव निवासी प्रदीप कुमार ने लगाया है, पुलिस से भी शिकायत भी की है। घटना की वीडियो भी वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत हरीपुर ताल्लुके चांदपुर के गांव खाडेपुर निवासी प्रदीप का आरोप है कि गांव में गलत ढंग से नाली खोदवाई जा रही है। इसका कुछ लोगों के विरोध किया। आरोप है कि अपने साथियों के साथ शस्त्रों से लैस होकर पहुंचे प्रधान ने उसे गालियां दी और धमकाया।
नाली की खोदाई पूरी होने तक उसे या उसके घर के किसी सदस्य के घर के बाहर निकलने, काम में अड़चन डालने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि प्रधान की कार में अवैध तमंचा, तलवार थी। जिसका कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर भी वायरल किया।
विज्ञापन

इस संबंध में हरीपुर ताल्लुके चांदपुर के प्रधान बग्गा सिंह का कहना है कि गांव में सालों से जलभराव हो रहा है। कई बार लोग गांव से तालाब तक नाला निर्माण कराने की मांग को लेकर उसके घर आए। घटना से एक दिन पहले नायब तहसीलदार, राजस्व निरीक्षक और पुलिस की मौजूदगी में पैमाइश हुई।
अगले दिन जब नाली खोदवाने पहुंचे तब भी पुलिस उनके साथ थी। गांव का मात्र एक परिवार ही नाली का विरोध कर रहा था। गालियां देने, धमकाने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें