पीलीभीत। जिला राइफल क्लब की ओर से 29 से 31 तक कराई जाने वाली निशानेबाजी प्रतियोगिता की तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिता के नामित अधिकारी सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर शुक्रवार को पुलिस लाइन की शूटिंग रेंज पहुंचकर तैयारियों का हाल जाना। इस दौरान डीआईओएस राजीव कुमार, प्रोबेशन अधिकारी अनुराग रस्तोगी, जिला क्रीड़ा अधिकारी जयवीर सिंह भी साथ रहे। शूटिंग रेंज में संकेतक, मार्किंग और प्रतियोगियों के बैठने की बारे में जानकारी ली। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि शनिवार तक तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। रविवार को निशानेबाजी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। संवाद