फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शौर्य यात्रा की तैयारी पूरी, पोस्टर किया जारी

Wed, 20 Sep 2023 12:26 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के महोत्सव से अधिकाधिक लोगों को जोड़ने के लिए देशव्यापी शौर्य जागरण यात्रा निकाली जाएगी। यह बात विश्व हिंदू परिषद के जिला संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ ने कार्यालय पर पोस्टर जारी करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि देशभर में हिंदुओं की धार्मिक यात्राओं पर हमले किए जा रहे हैं। हिंदुओं में भय का माहौल बनाया जा रहा है। इसका प्रतिकार करने के लिए बजरंग दल देशभर में शौर्य जागरण यात्राएं निकाल रहा है। यह यात्राएं हिंदुओं में शौर्य का भाव जगाएंगी। 13 अक्तूबर को पीलीभीत में शौर्ययात्रा के निमित्त पोस्टर जारी किया गया। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण गंगवार, जगदीश सक्सेना, संगम अग्रवाल, बजरंगदल के जिला सहसंयोजक अमित गुप्ता, दीपक रस्तोगी, रामानुज अवस्थी, महेश चंद्र पाठक, दुर्गा वाहिनी की संयोजिका परमजीत कौर मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें