फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: ड्यूटी पर जा रहे पीआरडी जवान की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। ड्यूटी करने शहर जा रहे बाइक सवार पीआरडी जवान को ट्रैक्टर-ट्रॉली ने चपेट में ले लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों ने उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। सूचना मिलने पर सदर कोतवाली और थाना सुनगढ़ी की पुलिस ने परिजनों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन

न्यूरिया थाना क्षेत्र के गांव सिमरिया गौसु निवासी 50 वर्षीय रामकुमार पुत्र डल्लू पीआरडी में जवान हैं। मौजूदा समय में उनकी राजकीय पॉलिटेक्निक में ड्यूटी चल रही थी। शनिवार शाम को वह घर से अपनी बाइक से ड्यूटी पर जाने की बात कह कर निकले। जैसे ही वह थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गांव सिकलापुर के पास पहुंचे। तभी ट्रैक्टर-ट्राॅली ने उनकी बाइक को चपेट में ले लिया।
हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। जिला अस्पताल में परिजनों ने पीआरडी जवान की मौत के बाद हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर मौजूद चिकित्सक ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने।
विज्ञापन

इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर थाना सुनगढ़ी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वालों को शांत किया। सुनगढ़ी पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज पर कार्रवाई की जाएगी।

बस की चपेट में आकर बाइक सवार देवर-भाभी घायल
घुंघचाई। बस की चपेट में आने से बाइक सवार युवक व उसकी भाभी घायल हो गए। इस दौरान बस चालक और लोगों में जमकर नोकझोंक हुई। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में ले लिया है।

बंडा थाना क्षेत्र के गांव नबीची निवासी रविन्द्र कुमार रविवार को अपनी भाभी के साथ बाइक से पूरनपुर के लिए आ रहे थे। इसी दौरान पूरनपुर-बंडा हाईवे पर स्थित बलरामपुर चौकी के कुछ पीछे पूरनपुर की ओर से सवारियां लेकर आ रही प्राइवेट बस चालक ने बाइक को चपेट में ले लिया। इससे बाइक पर सवार दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। बस चालक और लोगों के बीच नोकझोंक भी हुई। सूचना पर बलरामपुर चौकी से पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने बमुश्किल लोगों को शांत कराया। तब तक चालक मौके से भाग निकला। सूचना पर घायलों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सवारियों को उतार कर बस को कब्जे में ले लिया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। बस को कब्जे में लिया गया है। चालक की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें