फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रधान पर लगाया 16 लाख रुपये गबन का आरोप, जांच के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पूरनपुर ब्लॉक के गांव सुआबोझ के प्रधान पर गांव के लोगों ने विकास कार्यों के नाम पर 16 लाख रुपये का गबन करने का आरोप लगाया था। शपथपत्र के साथ हुई शिकायत के बाद डीएम ने जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

पूरनपुर ब्लॉक के गांव सुआबोझ के रहने वाले रामभजन, गुलशन कुमार आर्य, छोटेलाल ने बीस सितंबर को शपथपत्र के साथ सीडीओ से शिकायत की थी। कहा गया था कि गांव में विकास कार्यों के नाम पर प्रधान ने लगभग 16 लाख रुपये का घोटाला किया है। ग्रामीणों ने इसकी जांच कराए जाने की मांग की थी।
मामले की जांच के लिए सीडीओ केके सिंह और डीपीआरओ सतीश कुमार ने जांच टीम बनाने के लिए रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी है। अब इसमें डीएम की ओर से टीम बनाकर जांच बैठा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें