फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजवादी पेंशन न मिलने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 17 Jul 2015 11:23 PM IST
Dioria
विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पेंशन न मिलने से नाराज गांव टेहरी की महिलाओं ने शुक्रवार को समाज कल्याण विभाग के विरोध में प्रदर्शनकर नारेबाजी की। गांव टेहरी की तमाम महिलाएं शुक्रवार को मुख्य चौराहे पर जमा हुईं और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन कर नारेबाजी की। महिलाओं का आरोप था कि समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों की अनदेखी के कारण अभी तक समाजवादी पेंशन नहीं मिली है। महिलाओं में विभाग के प्रति काफी रोष दिख रहा था। पौन घंटे बाद प्रदर्शन स्वयं खत्म कर दिया गया। मुन्नी बेगम, जाफरी बेगम, शाइजी बेगम, नफीसा बेगम, शायरा बेगम, सलमा बेगम, मुनीजा बेगम, शहनाज बेगम, मैनाज बेगम, वहीदन बेगम, अफरोज जहां, नसरीन जहां, गुडिया बेगम, शबाना बेगम समेत तमाम महिलाएं शामिल थीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें