पीलीभीत। दशम अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार की सुबह गांधी स्टेडियम में प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने योग शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने योग का महत्व बताकर निरोगी काया के लिए योग करने का आह्वान किया। इस दौरान योगाचार्यों ने कई योग करवाए और महत्व को बताया। कार्यक्रम में योग सप्ताह के तहत आयोजित हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत भी किया गया।
सुबह छह बजे स्टेडियम में चार हजार से अधिक साधक योगाभ्यास करने के लिए एकत्र हुए। यहां आए मुख्य अतिथि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद योगाचार्य पूरनलाल, अमित कुमार, रिचा और स्तुति पांडे ने सभी को योग करवाया।
इस दौरान मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल, डीएम संजय कुमार सिंह, एसपी अविनाश पांडेय, एडीएम ऋतु पूनिया, सीडीओ धर्मेंद्र प्रताप सिंह, मेडिकल कॉलेज प्राचार्य संगीता अनेजा, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी शोभा कश्यप,भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पालिका अध्यक्ष आस्था अग्रवाल समेत सैकड़ों लोगों ने योग किया।
ड्रमंड इंटर कॉलेज में बड़ौदा यूपी बैंक स्पोर्ट्स एंड कल्चरल क्लब के तत्वावधान में योग शिविर का आयोजन किया गया। यहां पर योग शिक्षक दीपक सरकार ने विभिन्न योगासनों व प्राणायाम का प्रशिक्षण दिया। शिविर में टाइगर डिफेंस अकादमी के निदेशक देवेन्द्र मौर्य, सचिव प्रदीप खिंची, मनोज मिश्रा, क्रीड़ा भारती के जिला मंत्री व सहमंत्री सतीश शर्मा, जयप्रकाश, क्लब संयोजक अर्पित गुप्ता, विकेन्द्र सिंह, राहुल, शिवम, वंश चौहान आदि ने अपना योगदान दिया।
संतराम सरस्वती शिशु मंदिर, अशोकनगर में योग शिविर का संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य राजेंद्र मिश्रा ने किया । योगाचार्य दिनेश शर्मा व विनय आनंद ने सभी को योग कराए। विद्यालय के आचार्य श्रवण मिश्रा ने योग के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष ओमप्रकाश गंगवार, प्रधानाचार्य कुरेन्द्र पाल सिंह, मनीष तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।
उप-महानिरीक्षक कार्यालय सशस्त्र सीमा बल में योग का आयोजन किया गया। इस दौरान ताड़ आसन, वज्र आसन, पवन मुक्त आसन आदि योग क्रियाएं कराई गईं। कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के सभी अधिकारियों एवं जवानों ने प्रतिभाग किया।
केंद्रीय विद्यालय में योग शिक्षिका डॉ. प्रिया शर्मा ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि योग लोगों की जीवन शैली में सकरात्मक बदलाव लाता है। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी योग आवश्यक है।
योग दिवस के मौके पर बच्चों ने पद्मासन, वज्रासन, सिद्धासन, सूर्य नमस्कार आदि आसन किए। इस दौरान स्कूली बच्चों के साथ-साथ प्रधानाचार्य असलम जावेद, डॉ. प्रिया शर्मा, देवेंद्र गोस्वामी, एसपी सिंह आदि मौजूद रहे।
सीखने की कोई उम्र नहीं होती : अजय
बरखेड़ा। बजाज हिंदुस्थान शुगर लिमिटेड में भारतीय योग संस्थान के प्रशिक्षक योगाचार्य देवेन्द्र कुमार सिंह ने योगासन कराया। इस मौके पर बजाज ग्रुप के प्रबंध निदेशक अजय शर्मा ने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती है मनुष्य हर उम्र में सीख सकता है। संवाद
बीसलपुर में साधकों ने कई स्थानों पर किया योग
बीसलपुर। तहसील परिसर, ब्लॉक परिसर, मंडी परिसर, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, शक्तिपीठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, राजकीय महाविद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय,आर्य समाज भवन, बारह पत्थर मंदिर, डॉयट, कस्तूरबा गांधी विद्यालय, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खनंका और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लुहिचा आदि स्थानों पर शुक्रवार को सुबह साधकों को योग कराया गया। संवाद
बरखेड़ा के ख्ंड विकास कार्यालय परिसर में योग करते लोग । संवाद
बरखेड़ा के ख्ंड विकास कार्यालय परिसर में योग करते लोग । संवाद
बरखेड़ा के ख्ंड विकास कार्यालय परिसर में योग करते लोग । संवाद
बरखेड़ा के ख्ंड विकास कार्यालय परिसर में योग करते लोग । संवाद
बरखेड़ा के ख्ंड विकास कार्यालय परिसर में योग करते लोग । संवाद
बरखेड़ा के ख्ंड विकास कार्यालय परिसर में योग करते लोग । संवाद