फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: 11 केंद्रों पर हुई प्रयोगात्मक परीक्षाएं, पारदर्शिता पर दिया जोर

Sat, 24 Jan 2026 11:50 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाएं शनिवार से शुरू हो गईं। पहले दिन 11 केंद्रों पर परीक्षा संपन्न हुई। परीक्षा को पारदर्शी और नकलविहीन बनाने के लिए परिषद के निर्देशा के अनुसार सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की गई। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर विशेष सतर्कता बरती और परीक्षा प्रक्रिया का निरीक्षण भी किया गया। इस वर्ष इंटरमीडिएट की प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए जिले में कुल 18,580 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। विज्ञान, भूगोल सहित अन्य प्रयोगात्मक विषयों के विद्यार्थी अपने-अपने निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होकर परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। डीआईओएस राजीव कुमार ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शांतिपूर्ण ढंग से कराई जाएंगी। परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें