बीसलपुर के गांव के उच्च प्राथमिक स्कूल में प्रतियोगिता में भाग लेते बच्चे । स्रोत - आयोजन समिति
बीसलपुर। उच्च प्राथमिक विद्यालय भड़रिया में शनिवार को बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में संकुल स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। 800 मीटर दौड़ में प्राची और मयंक पहले स्थान पर रहे।
छात्रा वर्ग की जूनियर स्तर पर हुई लंबी कूद में पूनम, ऊंची कूद में सुलोचना, गोला फेंक और चक्का फेंक में सविता पहले स्थान पर रही। खो-खो, राष्ट्रीय गान और एकाकी प्रतियोगिता में अखौली विद्यालय की टीम पहले स्थान पर रही। सौ मीटर दौड़ में रेशमी, 400 मीटर दौड़ में सविता और 800 मीटर दौड़ में प्राची पहले स्थान पर रहीं।
छात्र वर्ग की लंबी कूद, ऊंची कूद, रिले रेस में अनिकेत, चक्का फेंक में वरुण पहले स्थान पर रहे। सौ मीटर दौड़ में प्रियांशू, 200 मीटर, 400 मीटर में अनिकेत और 800 मीटर दौड़ में मयंक पहले स्थान पर रहे। रिले रेस में अखौली की टीम पहले स्थान पर रही। प्राथमिक स्तर की छात्रा वर्ग की 50 मीटर, 200 मीटर दौड़़ में स्वार्थी, 100 मीटर दौड़ में केशलता और 400 मीटर दौड़ में सुुलोचना पहले स्थान पर रहीं। रिले रेस में भड़रिया की टीम पहले स्थान पर रही। छात्रों की 50 मीटर, 100 मीटर, 200 मीटर दौड़ में मजेश और 400 मीटर दौड़ में अभय पहले स्थान पर रहे। रिले रेस में अखौली की टीम पहले स्थान पर रही।