फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पावर फेल, सवा दो घंटे की देरी से रवाना हुई पैसेंजर ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड पर संचालित पैसेंजर ट्रेन का मंगलवार को पावर फेल हो गया। काफी इंतजार के बाद भी पावर सही नहीं होने से यात्री परेशान हुए। करीब 2ः15 घंटे तक ट्रेन स्टेशन पर ही खड़ी रही। अफसरों के सूचना देने के बाद बरेली से पावर आने के बाद ट्रेन रवाना की गई, जिसके बाद यात्रियों ने राहत महसूस की।
विज्ञापन

पीलीभीत-शाहजहांपुर रेल खंड पर रोजाना सुबह 7:10 बजे पीलीभीत स्टेशन से बीसलपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन रवाना होती है। दैनिक यात्री स्टेशन पहुंचे तीन नंबर प्लेट फाॅर्म पर खड़ी ट्रेन में यात्री बैठ गए। समय होने पर ट्रेन को रवाना करने का प्रयास किया गया तो पावर फेल हो गया, जिससे ट्रेन आगे नहीं बढ़ सकी। पावर फेल होने की जानकारी पर यात्री परेशान हो गए। चालक के काफी प्रयास के बाद जब पावर शुरू नहीं हो सका तो कंट्रोल और उच्च अधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया।
इसके बाद बरेली से पावर भेजा गया और करीब 9:25 बजे ट्रेन बीसलपुर के लिए रवाना हो सकी। ट्रेन का इंजन फेल होने से यात्रियों को काफी समस्या हुई, जिसमें कुछ यात्री देर होता देख अन्य संसाधनों से रवाना हो गए। स्टेशन अधीक्षक धमेंद्र कुमार ने बताया कि पैसेंजर ट्रेन के पावर में खराबी आ गई थी। दूसरा पावन आने के बाद ट्रेन को 2ः25 घंटे देरी से रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें