फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश में तालाब बन गए असम हाईवे के गड्ढे, हादसों की आशंका

Tue, 12 Sep 2023 11:54 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। असम हाईवे पर हरदोई ब्रांच नहर के पास गहरे गड्ढे बारिश का पानी भर जाने से तालाब बन गए हैं। इससे हादसों का खतरा बढ़ गया हैै। एक ओर मिट्टी पड़ी होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

असम हाईवे पर पीलीभीत-पूरनपुर के बीच हरदोई ब्रांच नहर पर दूसरे पुल का निर्माण तो अभी शुरू नहीं हो सका है, लेकिन पुल के लिए एप्रोच रोड बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए वहां मिट्टी डाल दी गई है। इधर, निर्माण कार्य होने से सड़क खस्ताहाल हो गई है।
पुल के एक ओर मोड़ पर गहरे गड्ढे हैं, जो हादसे का कारण बने हुए हैं। बारिश में ये गड्ढे तालाब बन गए हैं। इनमें वाहन फंस रहे हैं। आमने- सामने आने पर चालकों को साइड लेने में खासी परेशानी हो रही है। गड्ढों में पानी भरा होने से वाहन चालकों को हो रही दिक्कत पर कार्यदायी संस्था ने पानी तो निकलवा दिया है, लेकिन गड्ढे अब भी मुसीबत बने हुए है।
विज्ञापन


सितारगंज मार्ग पर सड़क किनारे हुआ गड्ढा
मझोला। मझोला-सितारगंज मार्ग पर मझोला से लगभग तीन किलोमीटर दूर प्रवीण नदी पुल के मोड़ पर सड़क का एक किनारा फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। पिछले साल भी बारिश में इसी जगह सड़क का काफी हिस्सा नदी में बह गया था। इसे क्षेत्र के एक बड़े किसान ने ठीक कराया था। विभाग ने भी पत्थर डलवा कर पिछले वर्ष किनारे को समतल करा दिया था। इस वर्ष भी सड़क उसी जगह फिर क्षतिग्रस्त हो गई। मार्ग को जल्द ही दुरुस्त न कराया गया तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें