फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: असम हाईवे के पुलों में हो गए गड्ढे, वाहनों में लग रहे झटके

Fri, 14 Jul 2023 11:57 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
पूरनपुर -पीलीभीत के बीच पुल पर हुए गड्ढे। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत-पूरनपुर के बीच बने हरदोई ब्रांच नहर पुल पर काफी गहरे गड्ढे हो गए हैं। इसके अलावा अन्य पुलों की हालत भी ऐसी है। पुलों पर कहीं गार्डर ऊपर आ गए तो कहीं गड्ढे बने हुए है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

पीलीभीत से पूरनपुर के बीच हरदोई ब्रांच नहर का पुल तो जर्जर है। इसके स्थान पर नया बनाया जाएगा। पुल में कई बड़े गड्ढे हो गए है। भरने के बाद भी वह ठीक नहीं हो पा रहे है। इसके अलावा अन्य पुलों के बीच में भी गड्ढे हो गए हैं। यह गड्ढे वाहनों के टायर को खराब करने के साथ ही हादसे को भी दावत दे रहे है। वाहनों के तेज गति से आने से लोगों को बेहतर से बेहतर गाड़ी में झटके झेलने पड़ते हैं। इन गड्ढों को लेकर जिम्मेदार कोई ध्यान नहीं दे रहे है।
00
सकरिया के पास पुल में ऊपर आ गए गर्डर
सकरिया से कुछ दूर पीलीभीत की ओर चलने पर पड़ने वाला पुल भी लोगों के लिए समस्या बन गया है। पुल पर बीच बीच में लोहे के गर्डर डाले गए थे। यह गर्डर अब इतने घिस गए है कि सड़क की ऊपरी परत से भी उठ गए है। कहीं कहीं टूट भी चुके है। इस कारण गड्ढा होकर ठोकर बन गई है। वाहनों के गुजरने से तेज आवाज होती है। ऐसे में दो पहिया वाहनों को मजबूरी में साइड में वाहन करना पड़ जाता।
विज्ञापन

गजरौला के पास पुल के बीच में हैं गड्ढे
गजरौला के आगे पीलीभीत की ओर मंदिर के पास पुल बना हुआ है। इस पुल की दशा भी खराब हो गई। पुल के बीच में कई बडे गड्ढे हो गए हैं। इससे वाहन इसमें ही पड़ता है। वाहनों के गड्ढे में आने से उनके टायरों को नुकसान हो रहा। यही नहीं पूरा पुल भी कांपने लगता है। शुरूआत से अंत तक पुल पर छोटे बड़े गड्ढे बने हुए है। इसके अलावा पीलीभीत में सड़ा नाला पुल पर भी कई गड्ढे लोगों के लिए समस्या बने हुए हैं।

पूरनपुर -पीलीभीत के बीच पुल पर हुए गड्ढे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें