फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: मंडी में पेटियां फेंकने की शिकायत पर पल्लेदार से मारपीट

Tue, 06 Oct 2026 12:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी में पेटियां इधर-उधर फेंकने की शिकायत करने पर दूसरे पल्लेदार और उसके माता-पिता ने लाठी-डंडों से उसे पीटा। जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन

काशीराम कॉलोनी टीपी नगर निवासी मनोज कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि तीन अक्तूबर को शारदा अस्पताल के पीछे निवासी अतुल ने उसकी पेटियां इधर-उधर फेंक दी थीं। अतुल से इसकी शिकायत की। चार अक्तूबर को इससे नाराज अतुल, उसकी मां और पिता लालाराम ने उसके साथ मारपीट की। वह घायल हो गया। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। थाना पुलिस को विवेचना शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें