फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अब जनसंख्या नियंत्रण काननू बनाने की जरुरतः तोगड़िया

विज्ञापन
पूरनपुर में सभा में संबोधित करते अंतर राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगडिय? - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पूरनपुर। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि देश में हिंदू सुरक्षित नहीं है। हिंदुओं की रक्षा के लिए अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल काम कर रहा है। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छे 370 हटाया, अब जनसंख्या नियंत्रण कानून बनना चाहिए, इसके लिए लोकतांत्रिक तरीके से दबाव बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

प्रवीण तोगड़िया बुधवार को नगर के एक बरातघर में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि दो हजार साल पहले संपूर्ण विश्व में हिंदू ही थे। अब नहीं हैं, उनका कत्ल कर दिया गया। उनका दोष बस इतना था कि दूसरे लोगों के भगवान को मानने से इन्कार कर दिया। यूरोप की धरती पर सौ करोड़ हिंदू मारे गए। रसिया में शतप्रतिशत हिंदू थे। भारत के एक तिहाई हिस्से पर दूसरे देशों ने और दो तिहाई हिस्से पर पाकिस्तान ने कब्जा कर लिया।
ऐसे ही हालात रहे तब 30-40 साल में हिंदू नहीं बचेगा। हिंदुओं को फिर ललकार भरकर उठने की जरूरत है। हिंदुओं की रक्षा को अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, बजरंग दल काम कर रहा है। हिंदुओं की रक्षा करना सरकार और समाज की जिम्मेदारी है। जनसंख्या नियंत्रण को जैसे सरकार ने धारा 370 हटाई, वैसे ही जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

इससे पहले तोगड़िया का मंडी समिति गेट पर स्वागत किया गया। जुलूस की शक्ल में जय श्रीराम के नारेबाजी करते हुए कार्यकर्ता जायसवाल कॉलोनी रोड, बाजार रोड, स्टेशन रोड होते हुए उनको बरात घर तक लाए। सभा के बाद शिवम भदौरिया के घर कुछ देर रुकने के बाद वह पुवायां के लिए रवाना हो गए।

सभा में मौजूद कार्यकर्ताओं की भीड़। संवाद- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें