फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांटून पुल का और नहीं करना होगा इंतजार

Sun, 11 Dec 2016 11:02 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
शारदा नदी पर बनने वाले पांटून पुल का अब लोगों को और इंतजार नहीं करना होगा। पुल करीब तैयार हो चुका है। तीन चार दिन में इससे आवागमन शुरू कराने के लिए पीडब्ल्यूडी विभाग के अफसर और ठेकेदार के प्रतिनिधि लगे हैं। पुल तैयार होने की जानकारी पर लोगों में हर्ष है। शारदा नदी से आवागमन को हर साल पांटून पुल बनाया जाता है। बरसात में बाढ़ की आशंका पर पुल को पंद्रह जून को हटा लिया जाता है और बरसात समाप्त होने पर पंद्रह अक्तूबर को पुल से आवागमन चालू कराने की तिथि निर्धारित है। हालांकि कई साल से निर्धारित समय से पहले पुल हटा लिया जा रहा है और निर्धारित समय के बाद ही पुल से आवागमन चालू हो पा रहा है। इस बार भी अब तक पुल से संचालन शुरू नहीं हो सका। इससे ट्रांस शारदा क्षेत्र के लोगों को आवागमन में असुविधा हो रही है। हालांकि शारदा नदी की दो धारों में एक धार पर पांटून पुल का निर्माण नवंबर माह में ही करा लिया गया था। दूसरी धार पर पुल का निर्माण अंतिम चरण में है। ठेकेदार प्रतिनिधि और पूर्व जिला पंचायत सदस्य असलम कुरैशी ने बताया कि शारदा नदी इस बार भी दो धारों में बहर रही है। पूरनपुर की ओर से पड़ने वाली पहली धार पर नवंबर में ही पुल बनवा दिया गया था। दूसरी धार पर बीस पांटून लगाकर पुल बनवाना शुरू किया गया। 19 पांटून लग चुके है। पुल के एक छोर पर गड्ढ़ा करवाकर आखिरी पांटून को लगवाया जा रहा है। पुल से तीन, चार दिनों में आवागमन शुरू करवा दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें