फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दबंगों के कब्जे में तालाब, नहीं हो पा रहा सुंदरीकरण

विज्ञापन
बीसलपुर के गांव बौनी में ग्राम पंचायत के तालाब पर हुआ अतिक्रमण।संवाद
विज्ञापन
बीसलपुर। पंचायत विभाग के कर्मचारियों की अनदेखी के चलते गांव बौनी में ग्राम पंचायत के तालाब के काफी हिस्से पर दबंगों ने कब्जा कर रखा है। बौनी की प्रधान किरन गोस्वामी ने बताया कि उनके गांव में प्राथमिक विद्यालय के सामने स्थित ग्राम पंचायत के तालाब पर गांव के ही कुछ दबंगों ने कब्जा किया हुआ है। इनमें से कुछ लोगों ने कच्चा भवन निर्माण भी करा रखा है। कुछ लोगों ने उपले तो कुछ ने पुआल के ढेर लगा रखे हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि उन्होंने ग्राम पंचायत की बैठक में तालाब के सुंदरीकरण का प्रस्ताव पास करवा रखा है। सारी औपचारिकताएं भी पूरी हैं। कब्जा होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में पंचायत विभाग की सहायक विकास अधिकारी कृष्णा देवी ने बताया कि वह क्षेत्रीय ग्राम पंचायत अधिकारी से इस संबंध में जानकारी हासिल करेंगी। उसके बाद इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें