फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं कार्यकर्ता : योगेश दीक्षित

विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करते योगेश दीक्षित। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। मंडी समिति गेस्ट हाउस में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर कहा कि वे निकाय चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। चुनाव पूरी ताकत से लड़ा जाएगा।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दें। सभी पदों पर उम्मीदवार को लड़ाया जाएगा। आने वाली 22 नवंबर को आरक्षण की घोषणा होने के बाद उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी। उन्होंने पदाधिकारियों को मेहनत व लगन से चुनाव लड़ाने को कहा। इससे पहले कार्यकर्ताओं ने उनका पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। जिलाध्यक्ष हरप्रीत सिंह छब्बा, शहर अध्यक्ष अभिनय गुप्ता गोल्डी, नीरज विक्रम सिंह एडवोकेट, हेमंत मिश्रा एडवोकेट, राजीव गंगवार, जाकिर हुसैन, आशुतोष अग्निहोत्री, दिनेश कटियार आदि मौजूद रहे।
बीसलपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को शाहजहांपुर से पीलीभीत जा रहे योगेश दीक्षित का पुष्प मालाएं पहनाकर स्वागत किया। स्वागत करने वालों में कांग्रेस प्रांतीय कमेटी के सदस्य नवीन सक्सेना, कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री अमित मोहन मिश्रा, नीलांबर, अरशद शेख, संतोष सिंह, अमन अंसारी, राजू श्रीवास्तव, राजेश शुक्ला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें