फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी फसलों की बुआई से पहले मुआवजा दिलाने की कोशिश : औलख

विज्ञापन
राज्य कृषि मंत्री बलदेव सिंह औलख। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन
पीलीभीत। कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा है कि बाढ़ से बर्बाद हुई फसलों का मुआवजा किसानों को जल्द मिलेगा। सरकार पूरे प्रदेश में बाढ़ से प्रभावित हुई फसलों का सर्वे करा रही है। सरकार की कोशिश रहेगी कि रबी फसलों की बुआई तक किसानों को मुआवजे की राशि मिल जाए।
विज्ञापन

राज्यमंत्री औलख शनिवार को जिले के दौरे पर आए थे। उन्होंने पहले असम हाईवे स्थित भाजपा कार्यालय पर आगामी निकाय चुनाव को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। दोपहर करीब पौने दो बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। बाद में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बेमौसम बरसात से फसलों को काफी नुकसान हुआ है, खासतौर से धान की फसल को। सरकार पूरे प्रदेेश में नुकसान का आकलन करा रही है। सर्वे पूरा होने के बाद सरकार किसानों को जल्द मुआवजा देगी। कितना मुुआवजा दिया जाएगा सरकार इसपर मंथन कर रही है।
एक सवाल के जवाब में बोले कि सरकार की कोशिश है गेहूं की बुआई से पहले किसानों को मुआवजा मिल जाए। पीलीभीत के अधिकारियों से फसलों के नुकसान की जानकारी ली है। किसानों को दलहनी फसलों का बीज निशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है। जिले में कृषि अनुसंधान को बढ़ावा दिया जाएगा। कृषि विज्ञान केंद्र को और बेहतर किया जाएगा। नवीनतम बीज तैयार करने के लिए बढ़ावा दिया जाएगा। खाद की उपलब्धता को लेकर बोले कि किसानों को खाद का संकट नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-
निकाय चुनाव में भाजपा सबसे मजबूत
निकाय चुनाव को लेकर बलदेव सिंह औलख को जिले का प्रभारी भी बनाया गया है। ऐसे में चुनाव को लेकर बोले कि भाजपा सबसे मजबूत है। अधिकतर निकायों में भाजपा जीतेगी। टिकट आवंटन को लेकर बोले कि आवेदन मिल रहे हैं। मजबूत और साफ सुथरी छवि वाले को ही उम्मीदवार बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें