पूरनपुर/कसगंजा। सांसद वरुण गांधी ने सोमवार को तहसील क्षेत्र के कई गांवों में जनसभाएं की।
गांव कसगंजा में हुई सभा में उन्होंने कहा कि क्षेत्र से उनका पुराना रिश्ता है। लोगों ने उनको प्यार दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि उनकी मां मेनका गांधी और वह जिले के विकास के लिए काम कर रहे हैं। किसी को भी कोई दिक्कत आए तो वह उनके सीधे बताएं, हल कराया जाएगा। उन्होंने गांव दिलावरपुर और सिमरिया में बारात घर बनवाने की घोषणा की। सांसद ने गांव रंपुरा, कल्यानपुर, घुंघचाई, उदरहा, दिलावरपुर, फत्तेपुर, भैंसासुर, सिमरा, बलरामपुर, लुकटिहाई, अजीतपुर बिल्हा आदि गांव में सभाएं की। सभाओं में विधायक बाबूराम पासवान, नगर पालिका चेयरमैन प्रदीप जायसवाल लल्लन, कमलकांत, आशुतोष दीक्षित, मनोज मिश्रा, वीरेंद्र सिंह ध्रुव, राजू आचार्य आदि थे। ब्यूरो