फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड के विरोध में कांग्रेसियों ने रखा उपवास, ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। उन्नाव कांड के विरोध पर कांग्रेसियों ने एक दिन का उपवास रखा। कांग्रेसियों ने राज्यपाल को संबोधित चार सूत्री ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

उन्नाव में युवती के साथ हुई घटना के विरोध में जिले भर के कांग्रेसी बुधवार को नेहरू ऊर्जा उद्यान में इकट्ठा होकर एक दिन का उपवास रखा। सभा हुई। जिसमें कहा गया कि उन्नाव के भाजपा विधायक द्वारा युवती से बलात्कार कर महिलाओं को अपमानित किया गया है। मुकदमे को वापस लेने के लिए लगातार पीड़िता और उसके परिवार पर दबाव बनाया जा रहा है और जब पीड़िता ने केस वापस नहीं लिया तो उसके परिजनों पर सत्ता के दबाव में फर्जी मुकदमे दर्ज कराए और परिजनों की हत्या भी कर दी गई। कहा कि सबूत मिटाने को पीड़िता समेत अधिवक्ता की हत्या का प्रयास किया गया। कहा कि जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार आई है तब से बलात्कार, लूट आदि की घटनाएं बढ़ी है। ज्ञापन में पीड़िता और उसके वकील के इलाज की व्यवस्था कराने, पीड़िता के परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने, आरोपी विधायक को बर्खास्त करने, जेल में बंद पीड़ितों के चाचा को एक माह के पैरोल पर रिहा कराने की मांग की गई। उपवास पर बैठने वालों में हरप्रीत सिंह चब्बा, वीरेंद्र रस्तोगी, असलम अंसारी, रेखा, इकबाल हुसैन, शायरा, नफीसा, राशिद अंसारी, पंकज शुक्ला समेत कई कांग्रेसी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें