बीसलपुर नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय में बीएलओ से जानकारी लेते डीएम। स्रोत सूचना विभाग
पीलीभीत। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) ने बीसलपुर में बने एसआईआर संबंधित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को घर-घर जाकर गणना प्रपत्र बांटने का निर्देश दिया। कहा कि कोई भी मतदाता इससे वंचित न रह जाए। जिला निर्वाचन अधिकारी (डीएम) ज्ञानेंद्र सिंह ने शनिवार को पुनरीक्षण अभियान के तहत बीसलपुर तहसील नगर क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय का निरीक्षण किया। डीएम ने स्कूल में उपस्थित बीएलओ से घर-घर जाकर किए जा रहे गणना प्रपत्र वितरण की जानकारी ली और अभियान को प्रभावी रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। कहा कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान चार दिसंबर तक संचालित किया जाएगा। तहसील परिसर में बनाए कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। संवाद