पीलीभीत। वह घड़ी आ गई, जिसका उन पुलिसकर्मियों को बेसब्री से इंतजार था, जिन्होंने कुछ खास किया है। अमर उजाला के अभिनव अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत ऐसे पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह शाम छह बजे होटल सॉलिटेयर (रेलवे क्रॉसिंग नौगवां के पास) में 15 सितंबर को आयोजित होगा। कार्यक्रम में डीएम, एडीएम वित्त एवं राजस्व, एसपी और एएसपी बतौर अतिथि शामिल होंगे। अधिकारियों की ओर से जांबाज पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में उद्यमी, समाजसेवी व अन्य लोग भी मौजूद रहेंगे।
ये हैं हमारे सहयोगी
मुख्य प्रायोजक मधुरवानी इंफ्रा प्राइवेट लिमिटेड, सह प्रायोजक जेएमबी इंस्टीट्यूट एवं हॉस्पिटल्स, सत्यम डायग्नोस्टिक सेंटर, होटल सॉलिटेयर रिजॉर्ट एवं बैंक्वेट हॉल, सहयोगी पार्टनर बेन हर पब्लिक स्कूल, सुमन कंप्यूटर, सर्राफा एसोसिएशन पीलीभीत व मानवता चैरिटेबल ट्रस्ट।