टीएसआई मनोज बिरला क्रेन के साथ सबसे पहले लकड़ी मंडी पहुंचे और दुकानों के सामने व रोड पर आड़े-तिरछे खड़ीं बाइकों व चार पहिया वाहनों को कब्जे में ले लिया। पुलिस जब चार पहिया वाहन को क्रेन से उठाने लगी तो कुछ कपड़ा व्यापारियों ने विरोध किया। इस दौरान पुलिस व व्यापारियों के बीच नोकझोक भी हुई। लकड़ी मंडी से बरेली गेट होते हुए पुलिस की टीम रेलवे स्टेशन मुख्य मार्ग पर पहुंची। टीम ने वाहनों को कब्जे में लेकर उनके चालान किए। नो इंट्री में मिले दो चार पहिया वाहनों पर भी कार्रवाई की। टीएसआई ने बताया कि अभियान के तहत दो और चार पहिया वाहनों को मिलाकर कुल 12 चालान किए गए। इस दौरान 35 सौ रूपये सम्मन शुल्क भी वसूला गया।