फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शहर में बिना अनुमति हो रहा जलसा पुलिस ने रुकवाया

Tue, 01 Aug 2023 11:46 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
जलसे की सूचना पर पंहुची पुलिस ।
विज्ञापन
पीलीभीत। बिना अनुमति सड़क पर हो रहा मुहर्रम का जलसा पुलिस ने रुकवा दिया। सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस ने मौके पर पहुंच कर टेंट आदि सामान हटवा दिया।
विज्ञापन

सोमवार रात शहर में सदर कोतवाली क्षेत्र में बेलों वाले चौराहे के समीप मोहर्रम के जलसे की तैयारी चल रही थी। टेंट लगाने साथ ही लाइटें भी लगाई गईं थीं। किसी ने ट्वीट कर इसकी शिकायत की तो सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार के नेतृत्व में सीओ सिटी अंजु जैन और सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई।
अधिकारियों ने आयोजकों से जलसे की लिखित अनुमति दिखाने को कहा। अनुमति न दिखाने पर जलसा न करने की बात कही। अफसरों के पहुंचने पर भीड़ जुट गई। पुलिस की मौजूदगी में सामान हटवा दिया गया। हालांकि क्षेत्र के लोगों का कहना था कि हर साल यहां जलसे का आयोजन किया जाता है। प्रशासन के इस बार जलसा न करने देने से लोगों में आक्रोश देखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें