संवाद न्यूज एजेंसी
पूरनपुर। नगर की किरन विहार कॉलोनी में पालतू कुत्ते को गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के घर से उसके पिता के दो शस्त्र कब्जे में लिए।
कॉलोनी निवासी नीलम जैन का पालतू कुत्ता उनके घर में 12 साल से रह रहा था। नीलम का आरोप है कि कुत्ते को कॉलोनी निवासी अनुराग तोमर पहले भी कई बार पत्थर मार चुका था। 16 अप्रैल को रात करीब 10 बजे कुत्ते की हत्या कर दी गई। शिकायत पर पुलिस ने कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम कराया।
नीलम की ओर से अनुराग तोमर के खिलाफ कुत्ते की हत्या करने और पशु क्रूरता अधिनियम के तहत पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की गई। कुत्ते के शव का पोस्टमार्टम करने वाले डिप्टी सीवीओ डॉ. राजीव मिश्रा ने बताया कि कुत्ते की मौत गोली लगने से हुई। नगर चौकी इंचार्ज दीपचंद ने बताया कि आरोपी के घर से उसके पिता की दो लाइसेंसी बंदूकें कब्जे में कर ली गईं हैं।