पीलीभीत। पुलिस भर्ती परीक्षा केंद्र होने के चलते उपाधि कॉलेज में परास्नातक में प्रवेश की धीमी हुई गति अब तेज होने की उम्मीद जताई जा रही है। परीक्षा समाप्त होने के बाद सोमवार को मेरिट सूची के आधार पर विद्यार्थी प्रवेश के लिए कॉलेज पहुंचेंगे।
पीजी कक्षाओं में अलग-अलग विषय में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया चल रही है। पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश होने शुरू हो गए हैं। प्रवेश के लिए पांच सितंबर अंतिम तिथि तय की गई है। अब तक उपाधि कॉलेज में पुलिस भर्ती परीक्षा का केंद्र होने के कारण विद्यार्थी प्रवेश नहीं ले पा रहे थे। शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा समाप्त हो गई।
इसके बाद रविवार होने को कॉलेज बंद रहा। अब सोमवार से कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया गति पकड़ेगी। विद्यार्थी मेरिट सूची को देखकर प्रवेश ले सकेंगे। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर दुष्यंत कुमार ने बताया कि पांच सितंबर तक प्रवेश दिए जाएंगे। इसमें दोनों चरणों के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा।