फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क किनारे देवी जागरण की तैयारी, पुलिस ने खदेड़ा

सार

सुनगढ़ी थाने के पास तिराहे पर मंगलवार की शाम श्रद्धालु देवी जागरण की तैयारी कर रहे थे।पूजन के लिए हवन कुंड भी तैयार कर लिया था।इंस्पेक्टर ने शासनादेश का हवाला देते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि सड़क पर धार्मिक आयोजन को लेकर प्रतिबंध है।
विज्ञापन
लोगों को समझाते सुनगढ़ी इंस्पेक्टर। संवाद - फोटो : PILIBHIT
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत। सुनगढ़ी थाने के पास तिराहे पर मंगलवार की शाम श्रद्धालु देवी जागरण की तैयारी कर रहे थे। पूजन के लिए हवन कुंड भी तैयार कर लिया था। इसी दौरान पुलिस ने शासनादेश का हवाला देते हुए हवन कुंड को हटा दिया और देवी जागरण का आयोजन रोक दिया।
विज्ञापन

सुनगढ़ी थाने के पास नई बस्ती तिराहे पर हर साल की तरह इस बार भी देवी जागरण का आयोजन होना था। शाम चार बजे हवन कुंड भी बनाया जाने लगा। थाने के चंद कदमों की दूरी पर होने के बावजूद भी पुलिस को भनक नहीं लगी। श्रद्धालुओं का कहना था कि बिना अनुमति के ही हर साल शारदीय नवरात्रि में देवी जागरण होता चला आ रहा है। शाम 7:00 बजे सुनगढ़ी इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी फोर्स के साथ पहुंचे और आयोजन पर आपत्ति जताते हुए हवन कुंड हटवा दिया। इंस्पेक्टर ने शासनादेश का हवाला देते हुए श्रद्धालुओं को बताया कि सड़क पर धार्मिक आयोजन को लेकर प्रतिबंध है। सूचना मिलने पर सीओ सिटी सुनील दत्त समेत बड़ी संख्या में फोर्स चौराहे पर पहुंच गई। चौराहे पर पुलिस को लगा दिया गया। सीओ सिटी सुनील दत्त ने बताया कि धार्मिक आयोजन सड़क के किनारे हो रहा था। इसलिए शासनादेश के अनुपालन में उसे रोका गया। श्रद्धालुओं को समझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें