फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने विवादित जमीन की कराई नापजोख

Mon, 26 Sep 2016 11:52 PM IST
पीलीभीत, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
चिड़ियादाह गांव में जमीन के विवाद को निपटाने के लिए पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम से नापजोख कराई। इसके बाद रिपोर्ट अफसरों को भेज दी गई है। चिड़ियादाह गांव में रहमतशाह पीर मियां की दरगाह शरीफ के पास की जमीन पर एक युवक के प्लाटिंग करने का गांव के लोगों ने विरोध किया था। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई थी। प्लाटिंग करने वाले युवक ने रंगदारी न देने पर विवाद खड़ा करने का आरोप लगाया था। इधर, गांव वाले ग्राम पंचायत की जमीन होने की बात कह रहे थे। सोमवार को सुनगढ़ी पुलिस ने राजस्व विभाग की टीम के के साथ मौके पर पहुंचकर जमीन की नापजोख कराई। सीओ सिटी निर्मल बिष्ट ने बताया कि विवाद की कोई स्थिति नहीं है। नाप के अनुसार जितनी जमीन युवक की निकलेगी उसी पर प्लाटिंग की जाएगी। इस बात पर गांव के लोग भी राजी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें