फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: प्रदर्शनकारियों की वीडियो में शिनाख्त करा रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। चेकिंग के लिए पिकअप कब्जे में लेने पर शेरपुरकलां में पुलिस चौकी के समीप जाम लगाकर प्रदर्शन करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। इसके अलावा फल के दाम पूछने पर दंपती की पिटाई के मामले में तीन आरोपियों को पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान किया है। शेरपुरकलां में जाम लगाकर प्रदर्शन करने वालों की वीडियो में शिनाख्त की जा रही है।
विज्ञापन

शेरपुरकलां में पशुओं को उतार कर जा रही पिकअप को पुलिस ने 10 जून को चेकिंग के दौरान पकड़ लिया था। इसके विरोध में एकत्र हुए लोगों ने पुलिस चौकी के समीप एकत्र होकर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया था। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि इस मामले में दो आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
सीओ आलोक सिंह ने बताया कि जाम लगाकर धरना-प्रदर्शन करने वालों की वीडियो में शिनाख्त कराकर कार्रवाई कराई जाएगी। कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला ने बताया कि इसके अलावा फल के दाम पूछने पर दंपती की पिटाई करने के तीन आरोपियों का शांतिभंग की आशंका में चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें